पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*सैदपुर से तेज रफ्तार से आ रही डंपर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर*

03 July, 2026  |  02:00 AM
*सैदपुर से तेज रफ्तार से आ रही डंपर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

चौबेपुर- क्षेत्र के चंद्रावती रामपुर में शनिवार दस बजकर तीस मिनट पर हाईवे एनएच 31 पर हुआ हादसा जिसमें ट्रैक्टर और डंपर गाड़ी की जोरदार टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये अखिलेश यादव उम्र 30 पुत्र श्याम लाल यादव कैथी रजवाड़ी थाना चौबेपुर को निवासी है। अखिलेश यादव अपने भाई के साथ ट्रैक्टर से हाईवे पर डिवाइडर पर लगे पौधों में टैंकर से पानी का छिड़काव कर रहा तभी तेज रफ़्तार से सैदपुर से आ रही डंपर गाड़ी ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें अखिलेश यादव चोटिल हो गये। और साथ में उनके भाई बुल्लू यादव का पैर ट्राली के नीचे दब जाने से पैर फ्रैक्चर हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर परिजनों ने 112 को सूचित किया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया मौके पर पहुंचे एनएचआई की टीम रामअवतार गुप्ता राजू राय ने पहुंचकर केरान के माध्यम से वाहनों को हाईवे से हटाये।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)