पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*विशाल सिंह और प्राची सिंह की 'आपके प्यार में' मुहूर्त करके शूटिंग हुई शुरू जौनपुर में*

03 July, 2026  |  12:48 AM
*विशाल सिंह और प्राची सिंह की 'आपके प्यार में' मुहूर्त करके शूटिंग हुई शुरू जौनपुर में*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स एन्ड पूर्वित फिल्म्स बैनर के तले भोजपुरी  फिल्म 'आपके प्यार में' की शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके शुभ मुहूर्त में शुरू की गई है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर और भदोही के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन लोकेशन पर  जा रही है। भव्य पैमाने पर बन रही इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में एक्शन स्टार विशाल सिंह और क्यूट गर्ल प्राची सिंह हार्ट टचिंग रोल में नजर वाले हैं। वे आदर्श प्रेमी-प्रेमिका का किरदार जीवन्त कर रहे हैं, जिसकी हर कोई खूब तारीफ करेगा और साथ ही इस फिल्म को सिनेमाहॉल से लेकर टीवी चैनल तक लोग पूरे परिवार के साथ बिना किसी झिझक के इस फिल्म को देख सकेंगे। इस फिल्म के निर्माता विकास जायसवाल और अनंत जाधव हैं। फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक शिवजीत सिंह संभाल रहे हैं। फ़िल्म के लेखक संदीप कुशवाहा व रंधीर दास हैं।संगीतकार साजन मिश्रा ने गीतकार राजेश मिश्रा, शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी  के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। इस फिल्म के डीओपी जीतेन्द्र विर्क हैं। डांस मास्टर रौनक, फाइट मास्टर शहबाज, आर्ट डायरेक्टर राम अवध विश्वकर्मा (अशोक) हैं। प्रोडक्शन कंट्रोलर कमल यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में विशाल सिंह, प्राची सिंह, उमेश सिंह, विनोद मिश्रा, अयाज खान, श्वेता शेख, रोशनी सिंह आदि हैं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)