पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज*

03 July, 2026  |  12:26 AM

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के बेनीपुर (महेशपट्टी) निवासी सर्वेश कुमार मौर्या ने मिर्जामुराद थाने में मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते दस अप्रैल की शाम में कचहरी से घर वापस जा रहा था तभी बेनीपुर पकड़ी के पास तिराहे पर विपक्षी बेनीपुर (महेशपट्टी) निवासी गोविंदा दुबे, राजा दुबे, सुरेन्द्र कुमार मौर्या, राम उजागीर मौर्या, कुण्डरिया निवासी विवेक कुमार मिश्रा व जंसा निवासी मनीष जायसवाल ने मेरी मोटर साइकिल रोकर गाली गलौज देने लगे जब हमने गाली देने से मना किया तो विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर मारने पीटने लगे जिससे मुझे काफी चोट आई और मेरी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।विपक्षीगण जाते-जाते मुझे जान से मारने की धमकी दिये।घटना का कारण भुक्तभोगी ने बताया कि विपक्षी सुरेन्द्र कुमार मौर्या से व्याज का पैसा न देने के सम्बंध में विवाद चल रहा है।भुक्तभोगी सर्वेश की तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने मंगलवार को 6 लोगो के खिलाफ 147, 323, 504, 506, व 427 का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)