पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*दीनदयाल अस्पताल प्रशासन के तुगलकी फरमान से मरीज परेशान*

02 July, 2026  |  10:55 PM
*दीनदयाल अस्पताल प्रशासन के तुगलकी फरमान से मरीज परेशान*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विकास सिंह 

 

*सुबह 10 बजे से पहले ओपीडी पंजीकरण के लिए स्मार्ट मोबाइल लना अनिवार्य है*

वाराणसी। राजकीय दीनदयाल हॉस्पिटल में ओपीडी में दूर दराज से दिखाने आए मरीजों का सुबह 10 बजे से पहले पंजीयन काउंटर पर पर्चा न बनाए जाने के अस्पताल प्रशासन के तुगलकीफरमान से मरीजों को हो रही परेशानी। बताया जा रहा है कि अस्पताल अधिकारियों के आदेश पर सुबह 10 बजे के पहले ओपीडी पंजीकरण (पर्चा) बिना स्मार्ट मोबाइल में एप डाऊनलोड किये ओपीडी पर्चा नहीं बनाया जा रहा है। अगर आपको सुबह 8-9 बजे तक मरीज दिखाना है तो अपने साथ स्मार्ट फोन लना न भूले। क्योंकि सुबह 8 बजे से 10बजे तक बिना स्मार्ट मोबाइल के पंजीकरण नहीं किया जाता है। इस तरह के फरमान से बुजुर्गो, गांव के रहने वाले लोगों जिनका स्मार्ट फोन से कोई सरोकार नहीं है उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)